लखनऊ : मॉल की शुद्धिकरण पर अड़े थे मंहत परमहंस, पुलिस ने हिरासत में लिया…पढ़े पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । राजधानी के लुलु मॉल में नमाज अदा करने वाले 9 लोगों में से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया कि मॉल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान की गई थी। इसके बाद पुलिस ने खुरर्मनगर निवासी रेहान, लुकमान, नोमान …

लखनऊ । राजधानी के लुलु मॉल में नमाज अदा करने वाले 9 लोगों में से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया कि मॉल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान की गई थी। इसके बाद पुलिस ने खुरर्मनगर निवासी रेहान, लुकमान, नोमान और लखीमपुर खीरी जनपद के मोहम्मदी निवासी आतिफ खान को हिरासत में लिया हैं। बता दें कि लुकमान और नोमान सगे भाई है।

यह दोनों बाइक से मॉल में नमाज अदा करने गए थे। युवकों की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत परमहंसाचार्य मंगलवार दोपहर लुलु मॉल पहुंचे और मॉल की शुद्धिकरण के अड़े रहे। मॉल के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद महंत को हिरासत में लिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी नोंकझोंक और झड़प भी हुई।

इस दौरान महंत परमहंस ने कहा कि मैं मॉल की शुद्धिकरण के लिए अयोध्या से आया हूं। मॉल के अंदर नमाज अदा की गई जिस वजह से यह अशुद्ध हो गया था। उन्होंने कहा कि लोग मॉल में नमाज अदा करने आते हैं तब उन्हें जाने दिया जाता है और हमें रोका जा रहा है। मुझे भगवा वस्त्र धारण करने पर रोका गया है

। कहा कि मैं यहां अकेले आया हूं, इसके बाद भी मुझे अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है, हो सके तो यहां ताला लगा देना चाहिए ताकि कोई भी नहीं जाए। उन्होंने कहा कि लुलु मॉल का नाम परिवर्तित कर भगवा भवन कर देना चाहिए।

तो वहीं लुलु मॉल के विवाद चुप्पी तोड़ते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है। अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन नहीं किए जाएंगे। तो वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लुलु मॉल के विवाद में कहा कि यह बीजेपी की साजिश है। 2024 का चुनाव जीतने के लिए धार्मिक उन्माद फैलाना चाहती है।”

यह भी पढ़ें-  लखनऊ : लुलु मॉल के खिलाफ विवाद ने पकड़ी रफ्तार,अब तक 29 गिरफ्तार…पढ़ें पूरा मामला

संबंधित समाचार