आजमगढ़ : पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने लगाई सीओ से गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। क्षेत्र के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने स्थानीय पुलिस की तरफ से मारपीट के मामले में कोई कार्रवाई न करने पर उच्चाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। अहरौला थाना के शाहपुर चगौना गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज चौधरी ने मंगलवार को क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर लालता प्रसाद साहू को पत्रक देकर न्याय की …

आजमगढ़, अमृत विचार। क्षेत्र के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने स्थानीय पुलिस की तरफ से मारपीट के मामले में कोई कार्रवाई न करने पर उच्चाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। अहरौला थाना के शाहपुर चगौना गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज चौधरी ने मंगलवार को क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर लालता प्रसाद साहू को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई है।

उन्होंने बताया कि आठ जुलाई की रात कुछ दबंगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक सप्ताह तक जिला अस्पताल में इलाज चला, लेकिन आज तक आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस ने नहीं की। पुलिस पर आरोपितों से मिलीभगत का आरोप लाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रशासन की मदद से चकमार्ग की जमीन को कब्जामुक्त कराने के बाद से ही आरोपित नाराज चल रहे थे। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें –पूर्व आईएएस राम विलास यादव की गिरफ्तारी का मामला: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विजिलेंस, सरकार से मांगा जवाब

संबंधित समाचार