रामपुर : दढ़ियाल चौकी के चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानिए पूरा मामला
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया। चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर होने के बाद अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को बाजपुर मार्ग पर कोसी नदी के पुल के नीचे चार गोवंशीय पशुओं के सिर ओर कुछ अवशेष पड़े …
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया। चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर होने के बाद अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
रविवार को बाजपुर मार्ग पर कोसी नदी के पुल के नीचे चार गोवंशीय पशुओं के सिर ओर कुछ अवशेष पड़े थे। कुछ ही देर में यह सूचना आस-पास के गांवो में आग की तरह फैल गई थी। सूचना पाकर बजरंग दल के नगर संयोजक वीरेंद्र सिंह चौहान ,टांडा प्रखंड के संयोजक जितेंद्र चौहान, बजरंग दल के सह संयोजक सतीश चौहान ,शिवा शर्मा आदि पदाधिकारी ओर दर्जनों की संख्या में हिंदू समाज के लोग मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर पहुंचकर हिंदू संगठन के लोग पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे थे।
सूचना पाकर कोतवाल अजयपाल व चौकी प्रभारी सतेंद्र मलिक पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। काफी देर तक हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और पुलिस के बीच में नोंक झोक होती रही थी। कोतवाल अजयपाल सिंह ओर चौकी प्रभारी सतेंद्र मलिक ने किसी तरह हिंदू संगठनों के लोगो को समझा कर शांत किया था।
शनिवार रविवार की रात को ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मी आबिद अली, मुकुल चौधरी, अमित सिंह, कपिल कुमार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर होने के बाद चौकी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें:- काशीपुर: एक किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
