बरेली: 10वीं और 12वीं के छात्रों का 5 अगस्त तक होगा प्रवेश, 10 अगस्त के बाद देना होगा विलंब शुल्क
बरेली, अमृत विचार। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को 5 अगस्त तक विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से विद्यालयों के निर्देश भी जारी कर दिया गया है। डीआईओएस ने सभी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट काॅलेज को परिषद के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि तक प्रवेश लेने के लिए आदेशित किया है। हाईस्कूल व …
बरेली, अमृत विचार। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को 5 अगस्त तक विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से विद्यालयों के निर्देश भी जारी कर दिया गया है। डीआईओएस ने सभी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट काॅलेज को परिषद के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि तक प्रवेश लेने के लिए आदेशित किया है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य 10वीं एवं 12वीं के छात्रों का परीक्षा शुल्क 10 अगस्त तक एकमुश्त कोषागार में जमा करेंगे। इसके बाद छात्रों के शैक्षिक विवरण सहित परीक्षा शुल्क की सूचना 16 अगस्त तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। 10 अगस्त के बाद आवेदन करने वाले प्रति छात्रों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में 16 अगस्त तक जमा करना होगा।
इन छात्रों के विलंब शुल्क की सूचना और छात्रों के शैक्षिक विवरण की सूचना 20 अगस्त तक वेबसाइट पर अपलोड होगी। डीआईओएस सोमारु प्रधान ने बताया कि वेबसाइट पर अपलोड छात्रों की सूची प्राप्त कर प्रधानाचार्य 21 से 31 अगस्त तक उसके विवरण की जांच करेंगे। इस अवधि में वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का बदलाव प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा निर्धारित तिथि के बाद किसी भी छात्र -छात्राओं का आवेदन मान्य नहीं होगा। इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, बच्चों से नहीं मिलने देता तलाकशुदा पति
