लखनऊ : डीसीएम ड्राइवर और क्लीनर का अपहरण, मांगी दो लाख रुपये की फिरौती…जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । अलीगंज नवीन गल्लामंडी स्थित एक ट्रांसपोर्ट कपंनी से बारदाना लादकर बंगलुरू के लिए रवाना हुए डीसीएस ड्राइवर और क्लीनर को बदमाशों ने बीच रास्ते से अगवा कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी मालिक को कॉल कर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी है। इस सम्बन्ध में गाड़ी मालिक ने पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत …

लखनऊ । अलीगंज नवीन गल्लामंडी स्थित एक ट्रांसपोर्ट कपंनी से बारदाना लादकर बंगलुरू के लिए रवाना हुए डीसीएस ड्राइवर और क्लीनर को बदमाशों ने बीच रास्ते से अगवा कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी मालिक को कॉल कर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी है। इस सम्बन्ध में गाड़ी मालिक ने पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

बता दें कि मड़ियांव थानाक्षेत्र के नौबास्ता पुलिया निवासी मुईन अहमद डीसीएम मालिक हैं। उन्होंने अलीगंज की नवीन गल्ला मंडी स्थित बाबा खाटू श्याम ट्रांसपोर्ट कम्पनी में अपनी डीसीएम भाड़े पर लगवाई है। उन्होंने बताया कि बीते 14 जुलाई को सीतापुर जनपद के बिसवां ब्लाक निवासी जाकिर भाई ने बाबा खाटू श्याम ट्रांसपोर्ट से बंगलुरू की शाहबाज ट्रेडिंग कंपनी तक बारदाना ले जाने के लिए डीसीएम बुक किया था।

जिसके बाद निशातगंज थानाक्षेत्र के मोहल्ला अकबरनगर निवासी शेर मोहम्मद और बाराबंकी जनपद के टिकैतगंज निवासी चंदन निगम 14 जुलाई की रात ट्रांसपोर्ट कंपनी से बारदाना लेकर बंगलुरू के लिए रवाना हो गए थे। बताया कि शेर मोहम्मद डीसीएम ड्राइवर है, जबकि चंदन निगम क्लीनर है। पीड़ित का आरोप है कि शाहबाज टेडिंग कंपनी के कर्मचारियों ने बीच रास्ते में ड्राइवर और क्लीनर  का अपहरण कर लिया।

जिसके बाद गाड़ी के दस्तावेज और चाभी छीनकर उन्हें बंधक बनाया लिया। बताया कि करीब चार दिन बाद अपहरणकर्ताओं ने उन्हें कॉल कर दो रुपये की फिरौती मांगी है। गाड़ी मालिक का आरोप है कि शाहबाज ट्रेडिंग कंपनी ने साजिश के तहत डीसीएम ड्राइवर और क्लीनर का अपहरण किया है। अपहरणकर्ता उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।

इसके बाद गाड़ी मालिक ने मड़ियांव कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। मंगलवार को गाड़ी मालिक ने पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले को संज्ञान में लेते हुए लखनऊ पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से डीसीएम ड्राइवर और क्लीनर की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- बिजनौर: पिता की डांट से बचने को बच्चे ने बनाई अपहरण की कहानी

संबंधित समाचार