मुरादाबाद: पौत्र को बचाने पहुंचे दादा की लाठियों से पीटकर हत्या, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/डिलारी, अमृत विचार। गांव सुल्तानपुर मुण्डा में बुजुर्ग की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सोमवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे गांव निवासी फूलचंद का 8 वर्षीय पोता ओमवीर अपने ही गांव में राजपाल के घर के पास लघुशंका कर रहा था। तभी राजपाल ने बच्चे को …

मुरादाबाद/डिलारी, अमृत विचार। गांव सुल्तानपुर मुण्डा में बुजुर्ग की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सोमवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे गांव निवासी फूलचंद का 8 वर्षीय पोता ओमवीर अपने ही गांव में राजपाल के घर के पास लघुशंका कर रहा था। तभी राजपाल ने बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर फूलचंद पौत्र को बचाने पहुंचा।

आरोप है कि फूलचंद पर राजपाल ने लाठियां बरसानी शुरू कर दीं और मरणासन्न अवस्था में छोड़कर घटनास्थल से भाग गया। पता लगने पर फूलचंद के बेटे अशोक आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर मरणासन्न अवस्था में वृद्ध पिता को उठाकर उपचार के लिए काशीपुर में स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

65 वर्षीय फूलचंद की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर थाना डिलारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी डिलारी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे अशोक की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपी एक राजपालको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: बीएससी का प्रश्न पत्र लीक मामले मे अध्यापक सहित चार पर मुकदमा

संबंधित समाचार