अमेठी : स्वास्थ्य मंत्री के शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सीएम योगी
गौरीगंज/ अमेठी, अमृत विचार। तिलोई से भाजपा विधायक व स्वास्थ्य मंत्री के भाई के निधन पर आयोजित शांति भोज में मुख्यमंत्री ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दोपहर ढाई बजे के बाद हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिलोई पहुंचे। जहां उन्होंने तिलोई विधानसभा से …
गौरीगंज/ अमेठी, अमृत विचार। तिलोई से भाजपा विधायक व स्वास्थ्य मंत्री के भाई के निधन पर आयोजित शांति भोज में मुख्यमंत्री ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
दोपहर ढाई बजे के बाद हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिलोई पहुंचे। जहां उन्होंने तिलोई विधानसभा से विधायक एवं राज्यमंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग मयंकेश्वर शरण सिंह के निवास राजभवन तिलोई में उनके छोटे भाई स्वर्गीय अभिषेक शरण सिंह उर्फ लाल बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के साथ राज्यमंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अजीत सिंह पाल। राज्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग रजनी तिवारी, विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह,विधायक रायबरेली अदिति सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने राज्यमंत्री के छोटे भाई स्व.अभिषेक शरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया। मुख्यमंत्री एसपीएन इंटर कॉलेज तिलोई स्थित हेलीपैड पर पहुंचते ही एडीजी लखनऊ जोन बृजभूषण, डीआईजी रेंज अयोध्या अमरेंद्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अंकुर लाठर सहित तमाम लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें –लखनऊ : डीसीएम ड्राइवर और क्लीनर का अपहरण, मांगी दो लाख रुपये की फिरौती…जानें क्या है मामला
