शाहजहांपुर: फंदे से लटका मिला युवती का शव, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना कलान क्षेत्र की विवाहिता का शव ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटका मिला है, जबकि मृतका के भाई ने मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव मालौ निवासी रविंद्र यादव की 25 वर्षीय पत्नी ममता सोमवार की …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना कलान क्षेत्र की विवाहिता का शव ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटका मिला है, जबकि मृतका के भाई ने मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव मालौ निवासी रविंद्र यादव की 25 वर्षीय पत्नी ममता सोमवार की रात में एक कमरे में सोने के लिए चली गई। वह गर्मी अधिक होने के कारण मकान की छत पर सोया था। रात में ममता ने किसी समय पंखे के कुंडे से साड़ी का फंदा गले में डालकर जान दे दी। उधर सुबह वह सोकर नहीं उठी तो सभी ने दरवाजा खोला तो देखा कि वह मृत अवस्था में लटकी हुई है।

उधर सूचना मिलने मृतका का भाई सुधीर कुमार निवासी मोहनपुर कलुआपुर थाना कलान बहन की ससुराल पहुंचा। उसने बताया कि उसकी बहन का शव जमीन पर पड़ा था। उसने दो साल पहले बहन की शादी की थी। उसका आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन दहेज कम लाने पर उसकी बहन को मारा पीटा करते थे। उसने बताया कि उसकी बहन को मारा पीटा और कमरे में साड़ी से लटका दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: लोकसभा में सांसद अरुण कुमार सागर ने उठाईं रेल समस्याएं

संबंधित समाचार