बिजनौर: जंगल में मिला महिला का अर्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला का अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने की चर्चा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर ककराला की …
बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला का अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने की चर्चा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर ककराला की निवासी कुमकुम (27) मंगलवार सुबह पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थी। परिजनों के अनुसार, वह दोपहर तक घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। इस दौरान कुमकुम का शव जंगल में गांव के ही जगदीश के गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
महिला के कपड़े फटे हुए थे। इस हालात को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। ग्रामीणों के अनुसार महिला के गले में फंदा लगा हुआ था। देर शाम तक पुलिस घटना के संबंध में मृतका के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही थी। बताया जाता है कि मृतका के दो बच्चे हैं।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : पैमाइश करने गई टीम से ग्रामीणों की नोकझोंक, हाथापाई का प्रयास
