बरेली: परिषदीय स्कूलों में 11 से 17 अगस्त तक रोजाना फहराया जाएगा तिरंगा
बरेली, अमृत विचार। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जनपद के सभी परिषदीय स्कूलों में 11 से 17 अगस्त तक रोजाना तिरंगा फहराया जाएगा शासन के निर्देश पर बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के तहत स्कूलों के आसपास की बस्तियों में झंडा गीत के साथ प्रभात …
बरेली, अमृत विचार। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जनपद के सभी परिषदीय स्कूलों में 11 से 17 अगस्त तक रोजाना तिरंगा फहराया जाएगा शासन के निर्देश पर बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के तहत स्कूलों के आसपास की बस्तियों में झंडा गीत के साथ प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। बीएसए ने बताया कि शिक्षक अभिभावकों के साथ बैठक कर घर- घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। स्कूलों में राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: सफाई कर्मचारी संघ ने उप निदेशक पंचायत को सौंपा ज्ञापन
