मुरादाबाद: सेवाओं की पोटली लेकर अरविंद गोयल लखनऊ रवाना, मुख्यमंत्रियों को दान करेंगे संपत्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षविद् अरविंद गोयल अपने कार्य और योगदानों की पोटली लेकर लखनऊ रवाना हो गए। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और अपने दान-योजना का विस्तृत खुलासा करेंगे। यह योजना पखवारे भर की है। गोयल की नई घोषणा से चौपाल पर चर्चाएं छिड़ी हैं। गोयल के पारिवारिक करीबी शिवेंद्र जैन करते …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षविद् अरविंद गोयल अपने कार्य और योगदानों की पोटली लेकर लखनऊ रवाना हो गए। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और अपने दान-योजना का विस्तृत खुलासा करेंगे। यह योजना पखवारे भर की है। गोयल की नई घोषणा से चौपाल पर चर्चाएं छिड़ी हैं।

गोयल के पारिवारिक करीबी शिवेंद्र जैन करते हैं कि शैक्षिक, सामाजिक क्षेत्र में गोयल के प्रयास से देशभर में 210 विद्यालय और लगभग 200 वृद्ध आश्रम और सेवाश्रम संचालित हैं। दो पुत्र और एक पुत्री के पिता गोयल ने इस बात का निर्णय लिया है कि वह अपनी संपूर्ण संपत्ति देश के नाम करेंगे। इसके लिए जिन-जिन राज्यों में उनके विद्यालय, कारोबार और परियोजनाएं हैं, वह वहां के मुख्यमंत्री को सौंप देंगे। जरूरतमंदों के उपयोग में वह अपनी संपत्ति सरकार के जिम्मे करेंगे।

इसके लिए सेवानिवृत्त आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की टीम इन परियोजनाओं का संचालन करेगी। उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और राजस्थान में इनकी परियोजनाएं, स्कूल और तमाम चल-अचल संपत्ति है। इस कार्य में 15 दिन का समय लगेगा। शिवेंद्र बताते हैं कि बीते दिनों शिक्षाविद ने बड़े पुत्र मधुर गोयल, शुभम प्रकाश गोयल और बेटी रोमा गोयल से खुलकर बातचीत की।

तीनों ने कहा कि हम सभी अपने पैरों पर खड़े हैं, इसलिए हमें कोई संपत्ति नहीं चाहिए। बेटी रोमा गोयल बरेली में प्रसिद्ध स्कूल का संचालन करती हैं। उनके पति सेना में कर्नल हैं, जबकि बड़े बेटे महाराष्ट्र में परियोजनाओं की निगरानी करते हैं। छोटे बेटे शुभम मुरादाबाद में विद्यालय और संस्थाओं की देखरेख करते हैं।

शिवेंद्र का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गोयल अपनी रणनीति को उनसे साझा करेंगे। इसके बाद अपने पास कोई संपत्ति नहीं रखेंगे, ऐसा उन्होंने अपनी सेवा के शर्तों के क्रम में किया है। सोमवार की रात जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से मिलने के बाद गोयल मंगलवार को राजधानी के लिए रवाना हो गए। उधर, गोयल की संपत्ति को लेकर लोग अपनी अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद: जेठ ने की छेड़छाड़ तो विरोध पर पति ने दिया तीन तलाक

 

संबंधित समाचार