बरेली: अब पूर्व सैनिकों को नहीं काटने होंगे कार्यालय के चक्कर, स्पर्श वेब पार्टल बनेगा सहारा
बरेली, अमृत विचार। अक्सर सेना के जवानों और पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार की शिकायतों के लिए अपने सेंटर के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्पर्श वेब पोर्टल सैनिकों का सहारा बनेगा। मंगलवार को जाट रेजीमेंट स्थित मेजरबी सेंटर पर पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए पेंशन व अन्य …
बरेली, अमृत विचार। अक्सर सेना के जवानों और पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार की शिकायतों के लिए अपने सेंटर के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्पर्श वेब पोर्टल सैनिकों का सहारा बनेगा। मंगलवार को जाट रेजीमेंट स्थित मेजरबी सेंटर पर पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए पेंशन व अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए स्पर्श वेब पोर्टल की जानकारी दी गई।
इस ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 16 यूनिटों के सैनिक और पूर्व सैनिक जुड़े। इस दौरान पीसीडीए के अधिकारियों ने स्पर्श पार्टल पर सैनिक किस प्रकार पंजीकरण और शिकायत दर्ज कर सकते हैं, इसकी जानकारी दी गई।विभागीय अधिकारियों के अनुसार पार्टल की व्यवस्था न होने से पहले किसी भी प्रकार की शिकायतों में दो से तीन माह का समय लग जाता है, लेकिन अब पोर्टल के माध्यम से महज 15 दिन में शिकायत का निस्तारण हो सकेगा। इस मौके पर जेआरसी कमांडेंट आदर्श के बुटेल समेत अन्य सैन्य अफसर मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: तीन जोड़ी ट्रेनों में अब एचएचटी से मिलेगी कंफर्म बर्थ
