लखनऊ : हजरतगंज की मल्टीलेवल पार्किंग में महिला पर फायरिंग…जानें क्या हुआ
लखनऊ। देर रात राजधानी के रिहायशी क्षेत्र में उस वक्त भगदड़ मच गई। जब एक बदमाश ने एक महिला पर गोली चला दी। गनीमत रही कि इस वारदात में किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। इसी बीच मौके पर मौजूद राहगीर ने हमलावर की फोटो क्लीक पर उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। …
लखनऊ। देर रात राजधानी के रिहायशी क्षेत्र में उस वक्त भगदड़ मच गई। जब एक बदमाश ने एक महिला पर गोली चला दी। गनीमत रही कि इस वारदात में किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। इसी बीच मौके पर मौजूद राहगीर ने हमलावर की फोटो क्लीक पर उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। बता दें कि यह घटना हजरतगंज की मल्टीलेवर पार्किंग के पास रात 10:30 के बीच घटित हुई है। हालांकि, एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
बता दें कि बाजारखाला थानाक्षेत्र की रहने वाली उसमा परवीन अपनी सहेली के साथ मंगलवार की रात हजरतगंज के एक शॉपिंग सेंटर में खरीदारी करने आई थी। जब वह मल्टीलेवल पार्किंग के पास पहुंची तो इसी बीच एक युवक ने उन पर फायरिंग कर दी। अचानक गोली चलने की आवाज से वहां भगदड़ मच गई।
गनीमत थी कि इस घटना से कोई जख्मी नहीं हुआ। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकला। वहा मौजूद लोगों ने हमलवार के भागते देखा तो उसकी तस्वीर खींचकर उसे सोशल मीडिया प्लेफार्म पर वायरल कर दिया। जांच में पता चला कि उसमा ने कुछ युवकों के खिलाफ बाजारखाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। युवक उस केस में समझौता करने के लिए उसे डरा-धमका रहे थे।
सूत्रों की मानें तो दो साल पहले राजधानी में नागारिकता संशोधन कानून तहत भड़की हिंसा में भी उसमा का नाम प्रकाश में आया था। हालांकि हजरतगंज पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। महिला व उसकी सहेली से भी पूछताछ की जा रही है। इस सम्बन्ध में एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह ने कहा कि हमलवार की तलाश में पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। महिला की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
रईशजादों ने सड़कों पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
सोमवार की देर रात इंदिरानगर थानाक्षेत्र के अरविंदोनगर में एक हाईवोल्टेज ड्रामा सड़क पर देखने को मिला। जहा एक शॉपिंग मॉल के समाने के सामने नशे में धुत पुरूष मित्र के साथ दो युवतियां मारपीट करने लगे। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा।
वायरल वीडियो में साफतौर देखने को मिला कि शराब के नशे युवतियां अपने पुरूष मित्र की लात-घूसों से पिटाई कर रही हैं। वह गाली-गलौज कर उन पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने की खुलेआम धमकी भी दे रही है। इस सम्बन्ध में इंदिरानगर थाना प्रभारी रामफल प्रजापति का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तफ्तीश शुरु कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही सड़क पर मारपीट करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : लखनऊ से प्रयागराज गए वकील पर बदमाश ने की फायरिंग
