ओटीटी पर रिलीज होगी ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’, इस दिन आएगी फिल्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट 26 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। आर माधवन की फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। यह फिल्म इसरो के पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। आर माधवन ने नांबी नारायणन का किरदार निभाया …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट 26 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। आर माधवन की फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। यह फिल्म इसरो के पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है।

आर माधवन ने नांबी नारायणन का किरदार निभाया है। यह पैन इंडिया फिल्म 6 भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मलयालय और कन्नड़ में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आने वाली है।

अमेजन प्राइम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। अमेजन प्राइम ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ 26 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

पढ़ें-Kartik Aaryan ने ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस का क्रेडिट टीम वर्क को दिया, फिल्म को लेकर कही यह बात

संबंधित समाचार