Pakistan: पाकिस्तान में अमेरिकी टूरिस्ट महिला के साथ गैंगरेप, सीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को एक अमेरिकी युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात को होटल में अंजाम दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, 21 वर्षीय अमेरिकी युवती से पंजाब प्रांत में 2 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना डीजी खान जिले से करीब 500 किलोमीटर दूर हिल स्टेशन ‘फोर्ट …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को एक अमेरिकी युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात को होटल में अंजाम दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, 21 वर्षीय अमेरिकी युवती से पंजाब प्रांत में 2 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना डीजी खान जिले से करीब 500 किलोमीटर दूर हिल स्टेशन ‘फोर्ट मुनरो’ के एक होटल में हुई। पीड़िता जो एक ब्लॉगर और टिकटॉकर है, 17 जुलाई को यहां अपने सोशल मीडिया दोस्तों मुज़मिल सिप्रा और अजान खोसा के साथ एक व्लॉग बनाने के लिए आई थी।

लड़की टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान आई थी
टर्म जीवन बीमा योजना डीजी खान जिले के उपायुक्त अनवर बरियार ने बताया कि, अमेरिकी लड़की अपने सोशल मीडिया मित्र मुजमल सिप्रा के निमंत्रण पर कराची से फोर्ट मुनरो आई थी। यहां से वह रविवार को पंजाब के राजनपुर जिले में उसके घर भी गई थी, जो लाहौर से लगभग 550 किलोमीटर दूर है। उसके घर के बाद ब्लॉग बनाकर होटल लौट आई, जहां पर वारदात हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता पाकिस्तान में टूरिस्ट वीजा पर आई हुई है और यहां पिछले 7 महीने से रह रही है।

एक आरोपी गिरफ्तार
लड़की ने पुलिस को बताया कि रेप करने के बाद दोनों लड़कों ने उसका एमएमएस भी बनाया। बाद में वो उसे ब्लैकमेल भी करने लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों में एक- मुजमिल सिप्रा को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

शाहबाज ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज ने घटना का संज्ञान लेते हुए पंजाब पुलिस प्रमुख को व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। हमजा शहबाज ने कहा कि “आरोपियों को कानून के अनुसार सख्त सजा दी जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।”

ये भी पढ़ें:- UK Prime Minister Election: अंतिम दो उम्मीदवारों के चयन के वास्ते आज आखिरी बार मतदान

संबंधित समाचार