बाराबंकी: बिजली विभाग के पास नहीं है नए कनेक्शन के लिए मीटर, नहीं हो पा रही सप्लाई
बाराबंकी। बिजली विभाग में मीटर की किल्लत है। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है और न ही खराब मीटर बदला ही जा पा रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी उपभोक्ताओं को इस समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। सैकड़ों नए कनेक्शनधारी विभाग में मीटर न होने …
बाराबंकी। बिजली विभाग में मीटर की किल्लत है। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है और न ही खराब मीटर बदला ही जा पा रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी उपभोक्ताओं को इस समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। सैकड़ों नए कनेक्शनधारी विभाग में मीटर न होने के कारण दूधिया रोशनी से वंचित है। सूत्रों की माने तो विद्युत उप केंद्र सिरौलीगौसपुर के अंतर्गत सैकड़ों कनेक्शन धारियों को नए कनेक्शन दे दिए गए हैं। किंतु उनके यहां अब तक मीटर न होने के कारण विद्युत सप्लाई नहीं चालू की जा सकी है।
क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी रामतेज सोनकर ने जिला अधिकारी से लेकर तमाम विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत किया है कि उनके यहां विभाग द्वारा मीटर नहीं लगाया गया है। बताते चलें कि खंड कार्यालय रामनगर के अंतर्गत अभी तक विभाग द्वारा मीटर कार्यालय नहीं बनाया गया है । जिससे इस खंड से जुड़े 8 विद्युत उप केंद्रों के उपभोक्ताओं को मीटर से संबंधित समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ रही है फिर भी इनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है।
जबकि उपभोक्ताओं को अधिक एवं सरलता से सुविधाएं पहुंचाने के लिए ही करीब 3 वर्ष पूर्व खंड कार्यालय रामनगर में बनाया गया था। खंड कार्यालय बनने के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां मीटर कार्यालय नहीं बनाया गया है। जबकि नियमानुसार खंड कार्यालय क्षेत्र में ही मीटर होना आवश्यक है।इस सम्बन्ध में अधिषाशी अभियन्ता विद्युत खंड कार्यालय रामनगर ने बताया कि इस समय करीब एक माह से मीटर की दिक्कत है। मांग के अनुरूप मीटर नहीं आ रहें हैं।
पढ़ें-मुरादाबाद : सजायाफ्ता कैदियों ने जेल में रची रंगदारी मांगने की झूठी कहानी
