मुरादाबाद: अब आरडीएसओ की रिपोर्ट बताएगी हादसे की वजह
मुरादाबाद, अमृत विचार। रामपुर-शहजादनगर रेल हादसे की जांच रिपोर्ट रिसर्च डिजाइन एण्ड स्टेंडर्स आर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। सीनियर एडमेस्ट्रेटिव ग्रेड (एसएजी) की जांच में घटना की वजह साफ नहीं हो पाई है। इसके लिए टूटी रेल पटरी और वैगेन का ट्रैक से उतरा हिस्सा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मालगाड़ी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। रामपुर-शहजादनगर रेल हादसे की जांच रिपोर्ट रिसर्च डिजाइन एण्ड स्टेंडर्स आर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। सीनियर एडमेस्ट्रेटिव ग्रेड (एसएजी) की जांच में घटना की वजह साफ नहीं हो पाई है। इसके लिए टूटी रेल पटरी और वैगेन का ट्रैक से उतरा हिस्सा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मालगाड़ी के बे-पटरी होने की वजह से मुरादाबाद-बरेली रूट पर छह घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ौदा हाउस में सीओएम (जी) नीरज सहाय की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच का गठन किया था, जिसमें सीटीई प्रमोद कुमार शर्मा और सीएसटी आरपीएफ सचिन बलेडे शामिल हैं। जांच टीम ने दो दिनों में 11 वरिष्ठ अधिकारी और पांच कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे।
जांच का पहला चरण पूरा हो गया, लेकिन उसके बाद यह बात तय नहीं हो पाई है हादसे की असल वजह क्या है? रेल प्रबंधन ने घटना की अपने स्तर से जांच कराई थी, जिसको लेकर रेलवे पुलिस, कैरिज एंड वैगन तथा आरपीएफ के बीच घमासान मच गया था। इस वजह से प्रबंधन ने वह जांच स्थगित कर दी थी।
मुख्यालय की टीम भी घटना की असल वजह नहीं तलाश पाई है। सूत्रों का कहना है कि जांच रिपोर्ट अब आरडीएसओ की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा, क्योंकि जांच टीम ने टूटी रेल पटरी और ट्रैक से उतरा वैगेन का का जरूरी पार्ट की जांच प्रयोगशाला से कराने का निर्णय लिया है। इस वजह से जब तक प्रयोगशाला की रिपोर्ट नहीं आएगी, तब तक जांच पूरी नहीं हो पाएगी। सूत्रों का कहना है कि आरंभिक जांच को लेकर मंडल स्तर पर घमासान छिड़ गया था। अब यह घटना सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर जा सकती है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि आरडीएसओ प्रयोगशाला की रिपोर्ट के बाद जांच पूरी होगी। जबकि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह इस तरह की किसी भी बात से इनकार करते हैं। उनका कहना है कि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसएजी दुर्घटना के विविध पहलुओं की जांच कर रही है। मुख्यालय से रिपोर्ट आने के आधार पर यह बात स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : सजायाफ्ता कैदियों ने जेल में रची रंगदारी मांगने की झूठी कहानी
