बरेली: समाजसेवियों ने किया विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
बरेली, अमृत विचार। सावन के पवित्र महीने में हर कोई भगवान भोले की भक्ति में लीन होकर भाव-विभोर हो रहा है। ऐसे में भोले के भक्त पूजा-पाठ, दान-त्याग और धर्म-पुण्य आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं सावन महीने के सोमवार के दिन तो लोग वैसे ही पुण्य के कार्यों में पीछे नहीं रहना …
बरेली, अमृत विचार। सावन के पवित्र महीने में हर कोई भगवान भोले की भक्ति में लीन होकर भाव-विभोर हो रहा है। ऐसे में भोले के भक्त पूजा-पाठ, दान-त्याग और धर्म-पुण्य आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं सावन महीने के सोमवार के दिन तो लोग वैसे ही पुण्य के कार्यों में पीछे नहीं रहना चाहते हैं। ऐसे में सावन के पहले सोमवार को बरेली में कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव में स्थित टीवी टॉवर के पास बदायूं रोड पर समाजसेवियों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया।
यहां कछला से गंगा नदी से जल लेकर नाथनगरी जाने वाले सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए और स्थानीय लोगों ने भंडारे में हलुआ और पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे के आयोजन में समाजसेवी मनोज पंडित, आरेंद्र, महेश और अतुल गुप्ता समेत उनके तमाम सहयोग रहा। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के धर्म-कर्म के कार्यों को वह आगे भी करते रहेंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली: परीक्षा हुई स्थगित तो गन्ना उत्पादक डिग्री कॉलेज के स्टूडेंट्स ने जमकर काटा हंगामा
