बहराइच: दो किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज हैं 16 केस
बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने जांच के दौरान एक तस्कर को दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध विभिन्न थाने में 16 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के नेतृत्व में …
बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने जांच के दौरान एक तस्कर को दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध विभिन्न थाने में 16 मुकदमें दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने खैरीघाट पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उप निरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल कार्तिकेय गौड़, सुनील कुमार, मनीष कुमार यादव और अजय यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रात में साढ़े नौ बजे तिगड़ा पुसूपुरवा गांव में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान गांव निवासी सुभाष वर्मा पुत्र कृपाराम वर्मा को दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस को पुलिस ने सीज कर दिया। जबकि तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थाने में 16 मुकदमें दर्ज हैं।
पढ़ें-हरदोई: किशोरी ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट लिखकर मांगती रही इंसाफ
