कश्मीर: NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 15 पिस्तौल की बरामदगी से जुड़े मामले में कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से इस वर्ष मई में 15 पिस्तौल की बरामदगी से संंबंधित जांच में बुधवार को कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केन्द्रशासित प्रदेश में एनआईए अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ …

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से इस वर्ष मई में 15 पिस्तौल की बरामदगी से संंबंधित जांच में बुधवार को कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केन्द्रशासित प्रदेश में एनआईए अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ श्रीनगर और पुलवामा जिले में कई स्थानाें पर छापे मारे।

एनआईए की ओर से अभी तक छापेमारी के बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले 23 मई को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के चनापोरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक समूह रेसिस्टेंस फ्रंट के दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 15 पिस्तौल बरामद की गयी थी। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहले मामला दर्ज किया था और मामले की जांच एनआईए को सौंपा दी।

पंद्रह पिस्तौल की बरामदगी के बाद पुलिस ने कहा था कि श्रीनगर शहर में निर्दोष लोगों लक्षित हत्या की वारदात होने से टल गयी है। उन्होंने कहा कि हाल ही के दिनों में आतंकवादी छोटी पिस्तौल पर अधिक भरोसा कर रहे हैं। इस वर्ष बड़ी संख्या में छोटे हथियारों की बरामदगी हुई है। पुलिस ने कहा कि इससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि आतंकवादी अब लक्षित हत्या करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जो पूरे सुरक्षा तंत्र के लिए एक बड़ी चुनौती उभरकर सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें- Mohammed Zubair: सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद जुबैर को तुरंत रिहा करने का दिया आदेश, सारे केस दिल्ली ट्रांसफर 

संबंधित समाचार