निर्देशक नितेश तिवारी रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन को लेकर बनाएंगे रामायण! सीता के रोल की हो रही चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक नितेश तिवारी, रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन को लेकर रामायण बना सकते हैं। नितेश तिवारी इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। चर्चा है कि निर्देशक की इस फिल्म में रणबीर कपूर और ऋतिक रौशन नजर आ सकते हैं। यह फिल्म 2023 के मिड मे फ्लोर पर जाएगी। …

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक नितेश तिवारी, रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन को लेकर रामायण बना सकते हैं। नितेश तिवारी इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं।

चर्चा है कि निर्देशक की इस फिल्म में रणबीर कपूर और ऋतिक रौशन नजर आ सकते हैं। यह फिल्म 2023 के मिड मे फ्लोर पर जाएगी। रामायण अब तक की सबसे बड़ी इंडियन फिल्म होगी।

कहा जा रहा है कि नितेश तिवारी की इस पौराणिक फिल्म में जहां रणबीर कपूर राम बनेंगे, वही ऋतिक रौशन फिल्म में ‘रावण’ के किरदार में नजर आएंगे। फिलहाल सीता के किरदार की कास्टिंग चल रही है।

पढ़ें-तमन्ना भाटिया की ‘बबली बाउंसर’ का पोस्टर Out, जल्द रिलीज होगी फिल्म

संबंधित समाचार