मेरठ : ट्रैफिक के लिए वन वे किया गया यह नेशनल हाईवे, दिल्ली जाने वाले जरूर पढ़ें पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दौराला/ मेरठ, अमृत विचार। सावन महीने में कांवड़ यात्रियों की संख्या को देखते हुए यूपी में तकरीबन हर रुट पर कुछ प्रतिबन्ध लगाए गए हैं। इसी कड़ी में कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नेशनल हाईवे-58 को वन वे कर दिया गया है। हाईवे पर हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली साइड को कावड़ियों के …

दौराला/ मेरठ, अमृत विचार। सावन महीने में कांवड़ यात्रियों की संख्या को देखते हुए यूपी में तकरीबन हर रुट पर कुछ प्रतिबन्ध लगाए गए हैं। इसी कड़ी में कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नेशनल हाईवे-58 को वन वे कर दिया गया है। हाईवे पर हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली साइड को कावड़ियों के लिए और दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली साइड को ट्रैफिक के लिए कर दिया गया है।

बताते चलें कि पुलिस ने हाईवे पर बने अवैध कट पहले ही बंद कर दिए थे। जबकि अवैध रूप से खुले कट पर बैरिकेडिंग लगा दी है जिससे ट्रैफिक कांवड़ियों की लाइन में ना जा सके। सिवाया टोल प्लाजा प्रबंधन ने भी हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाली 6 लाइनों को कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया है जबकि छह लाइनों से ट्रैफिक गुजर रहा है।

टोल प्लाजा उप महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी ने बताया कि टोल प्लाजा पर बड़ा ट्रैफिक बंद होने के चलते वाहनों की संख्या कम हो गई है। छह लाइनों को आवागमन के लिए चालू रखा गया है जबकि आवागमन के दौरान कांवड़ियों के वाहन टैक्स फ्री निकाले जा रहे हैं। टोल प्लाजा पर दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली छह लाइनों में तीन लाइन वाहनों के हरिद्वार जाने के लिए और तीन लाइन वाहनों के हरिद्वार से दिल्ली आने के लिए आरक्षित की गई हैं।

यह भी पढ़ें –‘ऊ अंटावा’ गाने पर समांथा ने अक्षय कुमार के साथ किया सिजलिंग डांस, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार