उन्नाव: जमीन पर कब्जे के चलते युवक ने DM ऑफिस में किया आत्महत्या का प्रयास, SDM को दिया जांच का आदेश
उन्नाव। आज दोपहर दबंगों द्वारा जमीन कब्जा किए जाने से परेशान व थाने के सिपाहियो द्वारा 20 हजार रुपये मांगने से परेशान होकर एक युवक ने जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर खुद पर केरोसीन तेल डाल लिया। युवक के केरोसिन डालते ही हड़कंप मच गया पुलिस कर्मियों ने आनन फानन युवक से केरोसिन की बोतल छीनकर …
उन्नाव। आज दोपहर दबंगों द्वारा जमीन कब्जा किए जाने से परेशान व थाने के सिपाहियो द्वारा 20 हजार रुपये मांगने से परेशान होकर एक युवक ने जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर खुद पर केरोसीन तेल डाल लिया। युवक के केरोसिन डालते ही हड़कंप मच गया पुलिस कर्मियों ने आनन फानन युवक से केरोसिन की बोतल छीनकर उसे कब्जे में ले लिया।
युवक ने अचलगंज थाना पुलिस पर दबंगों से मिलीभगत कर कब्जा कराने का आरोप लगाया है। युवक का हल्का सिपाही देवराम रतन पर आरोप 20 हजार की फोन पर की मांग की थी। सिपाही ने कहा पैसे नहीं दिए तो विपक्षी का करा देंगे निर्माण और तुमको भेज देंगे। वही DM रविंद्र कुमार ने SDM को जांच के आदेश दिए है।
वहीं इस पूरे मामले में जिलाधिकारी उन्नाव रविंद्र कुमार ने बताया कि जमुका निवासी शीलू सिंह ने आज उन्होंने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आ गए।
सुरक्षाकर्मियों के द्वारा तुरंत कब्जे में लिया गया इनके द्वारा बताया गया कि जमीन का निर्माण हो रहा था थाने में एप्लीकेशन दे थी उनको समुचित कार्रवाई नहीं मिली इनका कहना है निरीक्षक को तहसीलदार को मौके पर भेजा गया जो कुछ होगा निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-गाजियाबाद: विधवा महिला की शादी में सनकी आशिक ने किया आत्महत्या का प्रयास, मामला दर्ज
