उन्नाव: बारिश में बीमारियों से बचने के लिए जिला मलेरिया अधिकारी ने ग्रामीणों को दी जानकारी
उन्नाव। सोहरामऊ में जिला मलेरिया अधिकारी उन्नाव श्री रमेश चंद्र यादव एवं डॉ. अरूण कुमार द्वारा दिमागी बुखार एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव, रोकथाम एवं उपचार हेतु जानकारी प्रदान की गई। नोडल अधिकारी द्वारा ग्रामीणों से सुरक्षित पीने का पानी, शौचालय का प्रयोग, साबुन से हाथ धोना, खुले में शौच के नुकसान इत्यादि विषय …
उन्नाव। सोहरामऊ में जिला मलेरिया अधिकारी उन्नाव श्री रमेश चंद्र यादव एवं डॉ. अरूण कुमार द्वारा दिमागी बुखार एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव, रोकथाम एवं उपचार हेतु जानकारी प्रदान की गई। नोडल अधिकारी द्वारा ग्रामीणों से सुरक्षित पीने का पानी, शौचालय का प्रयोग, साबुन से हाथ धोना, खुले में शौच के नुकसान इत्यादि विषय में जानकारी प्राप्त की गई।
ग्राम पंचायत सोहरामऊ में कुछ जगहों पर गन्दगी देख कर नोडल अधिकारी ने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को संबंधित खण्ड विकास अधिकारी से वार्ता कर तत्काल साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी द्वारा ज़िला मलेरिया अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे इस सम्बंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को अवगत कराते हुए उनसे समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराये।
क्षेत्र की आशा ,ए,न एम.द्वारा ग्रामीणों को प्रतिदिन जागरूक किया जा रहा है। हर बुखार खतरनाक हो सकता है दिमागी बुखार के कारण क्या है बुखार होने पर “क्या करें क्या ना करें” के विषय में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साथ संचारी रोगों को एवं दिमागी बुखार से बचाव संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री को स्कूल में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करवाये जाने के भी निर्देश प्रदान किये गये।
पढ़ें-बरेली: देहात में मलेरिया पसार रहा पांव, अब तक 214 रोगी मिले
