भारत के कोविड टीकाकरण अभियान की गति और पैमाना वृहद: प्रधानमंत्री मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत के कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की गति और पैमाना वृहद है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने विज्ञान के प्रति उल्लेखनीय विश्वास जताया और समयबद्ध तरीके से टीकों की खुराक ली। मोदी ने यह टिप्पणी माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत के कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की गति और पैमाना वृहद है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने विज्ञान के प्रति उल्लेखनीय विश्वास जताया और समयबद्ध तरीके से टीकों की खुराक ली। मोदी ने यह टिप्पणी माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स की ओर से किए गए एक ट्वीट के जवाब में की। गेट्स ने अपने ट्वीट के माध्यम से टीकों की 200 करोड़ खुराक दिए जाने की भारत की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी थी।

गेट्स ने कहा, ‘‘टीकों की 200 करोड़ खुराक देकर एक अन्य मील का पत्थर हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाइयां। कोविड-19 के प्रभाव को समाप्त करने के लिए भारतीय टीका निर्माताओं और भारत सरकार के साथ जारी साझेदारी के लिए हम आभारी हैं।’’ इसके जवाब में मोदी ने कहा कि इस महामारी के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान की गति और उसका पैमाना वृहद है।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों, चिकित्सकों और नर्सों के अलावा कई लोगों के सामूहिक प्रयास से ही यह सफलता हासिल की जा सकी। उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही साथ भारत के लोगों ने विज्ञान के प्रति उल्लेखनीय विश्वास प्रदर्शित किया और समयबद्ध तरीके से उन्होंने टीकों की खुराक ली।’’

यह भी पढ़ें- सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए आयु-सीमा और प्रयासों को बढ़ाना व्यवहार्य नहीं: जितेंद्र सिंह

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता