बाराबंकी: नहर में कूदने का प्रयास कर रही महिला को पुलिस ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। देवा थाने के माती क्षेत्र में इंदिरा नहर में कूदने का प्रयास कर रही महिला को पुलिस ने बचा लिया है। महिला परिवार वालों से नाराज होकर गोमती नगर लखनऊ से आई थी। पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर उसके घर वालों के पास पुनः भेज दिया है। बुधवार को थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत किसान पथ …

बाराबंकी। देवा थाने के माती क्षेत्र में इंदिरा नहर में कूदने का प्रयास कर रही महिला को पुलिस ने बचा लिया है। महिला परिवार वालों से नाराज होकर गोमती नगर लखनऊ से आई थी। पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर उसके घर वालों के पास पुनः भेज दिया है।

बुधवार को थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत किसान पथ के पास एक महिला इन्दिरा नहर में कूदने का प्रयास कर रही थी । तभी चौकी इंचार्ज माती सत्येंद्र पाण्डेय को महिला के नहर में कूदने का प्रयास करने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई तो तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर महिला को समझा-बुझाकर नहर पुल की रेलिंग से नीचे उतारा गया।

पूछताछ से ज्ञात हुआ कि महिला अपने घर गोमतीनगर लखनऊ से नाराज होकर आयी है। परिजनों को बुला कर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। परिवारीजनों व क्षेत्र की जनता द्वारा माती चौकी प्रभारी सत्येंद्र पाण्डेय व पुलिस टीम को एक महिला की जान बचाने के लिए प्रशंसा की गई।

पढ़ें-भीमताल: सड़कें हुई तालाबों में तब्दील, जगह-जगह बने गड्ढे

संबंधित समाचार