बहराइच: गन्ना पेराई सत्र के लिए सर्वे अभियान शुरू, किसान करा सकेंगे समस्या का समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में बुधवार से गन्ना पेराई सत्र के लिए सर्वे अभियान शुरू हुआ। सर्वे के दौरान ही किसान गन्ना सट्टा, पर्ची समेत अन्य समस्या का समाधान करा सकते हैं। जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य ने बताया कि शासन द्वारा जारी सट्टा नीति के तहत नये पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति के लिए सट्टा …

बहराइच। जिले में बुधवार से गन्ना पेराई सत्र के लिए सर्वे अभियान शुरू हुआ। सर्वे के दौरान ही किसान गन्ना सट्टा, पर्ची समेत अन्य समस्या का समाधान करा सकते हैं।
जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य ने बताया कि शासन द्वारा जारी सट्टा नीति के तहत नये पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति के लिए सट्टा बनाने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। गन्ना सर्वे प्रदर्शन 20 जुलाई से शुरू हो गया है।

सर्वे प्रदर्शन के लिए गन्ना पर्यवेक्षकों की 104 टीमें लगायी गयी है। सर्वे प्रदर्शन के दौरान 74295 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल एवं 108217 सर्वेक्षित गन्ना कृषकों के सर्वे सट्टा का होगा प्रदर्शन किया जायेगा। ग्राम स्तर पर सर्वे, सट्टा प्रदर्शन के साथ-साथ अन्य विवरण कर्मचारी दिखाया जायेगा। इस दौरान किसान कमियों को दूर भी करा सकेंगे।

गन्ना परिषद, गन्ना समिति व चीनी मिल के कर्मचारियों द्वारा गन्ना किसानों के खेतों में सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा सर्वे फीडिंग का कार्य आनलाइन जीपीएस मशीनों द्वारा किया गया है। गन्नाधिकारी ने बताया कि 30 अगस्त तक किसान सर्वे देखकर सर्वे की खामियां दूर कराने के लिए प्रार्थना पत्र दे सकते है।

जिला गन्ना अधिकारी श्री मौर्या ने यह भी बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में किसानों के गाटावार भूमि पर सट्टा का संचालन करने की व्यवस्था है। सभी किसान गाटावार जानकारी प्राप्त कर लें, यदि किसी किसान का कोई गाटा फीड नहीं हुआ है तो इसकी जानकारी गन्ना पर्यवेक्षक को देकर ठीक करा सकते है। साथ ही मोबाइल व आधार फीड नहीं है तो उसे भी फीड करा सकते है।

पढ़ें-सीएम योगी का गन्ना किसानों को तोहफा, अगले 100 दिनों में सरकार करेगी 8 हजार करोड़ रुपये का बकाया भुगतान

संबंधित समाचार