गोरखपुर : रजिस्ट्री ऑफिस के गोदाम में लगी आग, हो सकता था बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। सीलिंग फैन में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग के चलते आज शाम रजिस्ट्री ऑफिस में बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस ऑफिसर फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे और समय रहते रजिस्ट्री ऑफिस कर्मचारियों की सहायता से आग पर …

गोरखपुर, अमृत विचार। सीलिंग फैन में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग के चलते आज शाम रजिस्ट्री ऑफिस में बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस ऑफिसर फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे और समय रहते रजिस्ट्री ऑफिस कर्मचारियों की सहायता से आग पर काबू पाया।

बता दें कि आज शाम को 6:10 बजे कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में आग लगने की सूचना पर रजिस्ट्री ऑफिस के अधिकारियों का हाथ पांव फूल गए। गनीमत रही कि आग शॉर्ट सर्किट के वजह से पंखे में लगी थी।जिससे समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया।अगर आग रजिस्ट्री ऑफिस बंद होने के बाद पंखे में लगती तो बड़ी घटना घटित होने से कोई रोक भी नहीं सकता था। क्योंकि ऑफिस बंद होने के बाद जब आग विकराल रूप धारण कर लेती तभी लोगों को जानकारी हो पाती और तब जाकर फायर ब्रिगेड पहुंचता। उसके पहले रजिस्ट्री ऑफिस में वर्षों से रखें रिकार्ड जलकर खाक हो जाते।

यह भी पढ़ें –बरेली: नाथनगरी में यहां बनती हैं कांवड़, कारीगरों को महीनों पहले मिल जाते हैं ऑर्डर

संबंधित समाचार