गौतमबुद्धनगर : नकली चाभी बनाकर घरों में करता था चोरी, खानसामा गिरफ्तार…जानें कहां-कहां की चोरी
गौतमबुद्धनगर । पुलिस ने नकली चाभी बनाकर हाइप्रोफाइल घरों में चोरी करने वाले एक खानसामा को गिरफ्तार किया है। वह जिन घरों में खाना पकाता था, उन घरों की चाभी की फोटो मोबाइल से खींच लेता इसके बाद नकली चाभी तैयार कर घरों में चोरी की घटना को अंजाम देता। बता दें कि यह उतना …
गौतमबुद्धनगर । पुलिस ने नकली चाभी बनाकर हाइप्रोफाइल घरों में चोरी करने वाले एक खानसामा को गिरफ्तार किया है। वह जिन घरों में खाना पकाता था, उन घरों की चाभी की फोटो मोबाइल से खींच लेता इसके बाद नकली चाभी तैयार कर घरों में चोरी की घटना को अंजाम देता। बता दें कि यह उतना ही सामना पार करता। जिससे मकान-मालिकों पर उस पर शक न हो।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी राजीव बालियान के मुताबिक, बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र के इस्तेमाल से दिल्ली के अशोक नगर निवासी अनूप कुमार बनर्जी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कई घरों से की गई चोरी का सामान मिला है। इसके अलावा पुलिस ने उसके कब्जे से सात चाभियां बरामद की हैं। इन चाभियों को वह अपने पास रखता था। जैसे ही मकान मालिक सपरिवार जाते तो यह चोरी की घटना को अंजाम देता था। कई दिनों से चोर हाईप्रोफाइल घरों को निशान बना रहा था। पुलिस को चोरी का एक एप्पल आईपैड, चांदी की एक थाली, एक कटोरी, पांच हाथ के कंगन, दो पायल, और चार साड़िया बरामद हुई हैं।
यह भी पढ़ें- बहराइच: चार बाइकों के साथ तीन चोर गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर करते थे बिक्री
