गाजियाबाद : आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर सर्राफ को लूटा
गाजियाबाद । देर शाम को एक ज्वैलरी शोरूम में बाप और बेटी बनकर आए लुटेरों ने सोने की चेने देखने के बहाने सर्राफ की आंख में मिर्च पाउडर डालते हुए लूट की घटना को अंजाम दे दिया। इस दौरान सर्राफ ने लड़की को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी वहां से भाग निकला। इसके बाद सर्राफ …
गाजियाबाद । देर शाम को एक ज्वैलरी शोरूम में बाप और बेटी बनकर आए लुटेरों ने सोने की चेने देखने के बहाने सर्राफ की आंख में मिर्च पाउडर डालते हुए लूट की घटना को अंजाम दे दिया। इस दौरान सर्राफ ने लड़की को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी वहां से भाग निकला। इसके बाद सर्राफ ने लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। ये घटना शुरू में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बता दें कि सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में मालीवाड़ा में महालक्ष्मी ज्वैलरी शोरूम है। बुधवार शाम सात बजे तीन युवक और एक युवती वहा पहुंचे और सोने की चेन देखने के बहाने सर्राफ पवन गर्ग से बातचीत करने लगे। इस दौरान सर्राफ बदमाशों को सोने की चेन दिखाने लगा। करीब तीन मिनट तक वह चेन पसंद करते रहे।
इसी बीच युवती ने बैग में रखा मिर्च पाउडर निकाला और सर्राफ की आंखों में झोंक दिया। तभी दो लुटेरे मौका पाते ही दो सोने की चेन लूटकर शोरुम से भाग निकले। तभी सर्राफ ने लड़की को दबोच लिया और उसके पकड़कर दुकान में बंद कर लिया। इसके बाद सर्राफ ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। युवती ने पूछताछ में खुद को राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर एन्क्लेव निवासी होना बताया है। युवती ने बताया कि इस घटना में उसके पिता भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें-बरेली: पुलिस को शक एक ही गैंग ने फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी में की लूट
