बरेली: बैठक में व्यापारियों ने कहा- 24 घंटे में मिट्टी जांच और गड्ढे कराना बंद नहीं हुए तो बाजार होगा बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक जनप्रतिनिधि ने व्यापारियों को धोखा दिया है। वे कुतुबखाना से व्यापार को खत्म करके व्यापारियों और उनके परिवार को सड़क पर लाने का काम कर रहे। पहले व्यापारियों से कहा कि वे उनके साथ हैं। अब पुल के लिए मिट्टी की जांच और गढ्ढे करवा रहे हैं। अब बाजार बंद करवाया जाएगा। पुतले …

बरेली, अमृत विचार। एक जनप्रतिनिधि ने व्यापारियों को धोखा दिया है। वे कुतुबखाना से व्यापार को खत्म करके व्यापारियों और उनके परिवार को सड़क पर लाने का काम कर रहे। पहले व्यापारियों से कहा कि वे उनके साथ हैं। अब पुल के लिए मिट्टी की जांच और गढ्ढे करवा रहे हैं। अब बाजार बंद करवाया जाएगा। पुतले दहन किए जाएंगे। अब सड़कों पर जनप्रतिनिधि के जिंदाबाद के नहीं मुर्दाबाद के नारे लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल रोड पर हुई बैठक में ये बात व्यापारियों ने कही।

कई व्यापार मंडल के व्यापारियों ने कहा अगर मिट्टी की जांच के लिए गड्ढे करना बंद नहीं किए गए तो बाजार बंद किया जाएगा। जनप्रतिनिधि के पुतले फूंके जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाचार पत्रों के माध्यम से जनप्रतिनिधि को एक दिन का समय देते हैं। 24 घंटे के अंदर सेतु निगम ने कार्य को रोके नहीं तो व्यापारी बाजार बंद कर धरना करेंगे। बैठक में सुनील अरोरा, परमजीत सिंह, राकेश साहनी, आलोक अग्रवाल, पंकज बिग, विजय कुमार कोहली, नितिन अग्रवाल, उमंग बत्रा, रौनक जोली, विजय पहचानी, अमित गिन्नी, वैभव भसीन, हिमांशु अरोरा, जसपाल सिंह, यशदीप रस्तोगी, अशोक मक्कड़ आदि रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: बीएसए ने किया परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण, दो स्कूल मिले बंद, कार्रवाई के दिए निर्देश

 

 

संबंधित समाचार