लखनऊ : 33.60 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ एयरपोर्ट पर युवक गिरफ्तार….जानें कौन है यह
लखनऊ। 33 लाख 60 हजार रुपये कीमत की विदेशी मुद्रा लेकर लखनऊ से बंगलुरू जा रहे युवक को बुधवार को कस्टम विभाग ने लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान लखनऊ के ही हुसैनगंज के रहने वाले नफीस शेख के रूप में हुई है। फिलहाल युवक को गिरफ्तार …
लखनऊ। 33 लाख 60 हजार रुपये कीमत की विदेशी मुद्रा लेकर लखनऊ से बंगलुरू जा रहे युवक को बुधवार को कस्टम विभाग ने लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान लखनऊ के ही हुसैनगंज के रहने वाले नफीस शेख के रूप में हुई है। फिलहाल युवक को गिरफ्तार कर कस्टम विभाग उससे पूछताछ कर रही है कि यह पैसा कहां से व किस मद में लाया गया था।
मामले की जानकारी देते हुए कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को लखनऊ से बंगलुरू जाने वाली गो-एयर की फ्लाइट (उड़ान संख्या-806) से एक युवक बोर्डिंग पास लेकर एयरपोर्ट में जा रहा था। गेट चकिंग पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने जांच के दौरान उसके बैग से 01 लाख 67 हजार 800 साउदी रियाल बरामद किये, जिसकी भारतीय मुद्रा में कुल कीमत 33 लाख 60 हजार रुपये के बराबर है। इसके बाद सीआईएसएफ की सूचना पर कस्टम विभाग की टीम ने एयरपोर्ट पहुंचकर युवक को गिरफ्तार किया और मुद्रा को सीज कर जब्त किया।
सेटेलाइट फोन लेकर दुबई जा रहा युवक एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने सेटेलाइन फोन लेकर मुम्बई से होते हुए दुबई जा रहे एक युवक को पकड़ा। इसके बाद युवक को सरोजनी नगर पुलिस को सौंप दिया गया। युवक को थाने में रखकर सरोजनी नगर पुलिस पूछताछ कर रही है।
मामले की जानकारी देते हुए सरोजनी नगर कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार आर्य ने बताया कि उन्नाव का रहने वाला कुलदीप दुबई में एक व्यक्ति के फर्म में काम करता है। कुलदीप को उसके मालिक ने उसका बैग दुबई पहुंचाने के लिए कहा था। इसके लिए ही बुधवार को कुलदीप बैग लेकर मुम्बई की एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या-एसआई 626 पकड़ने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा था। मुम्बई से उसे दुबई की फ्लाइट पकड़नी थी। पर लखनऊ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने बोर्डिंग पास जांच के दौरान उसे पकड़ लिया। कुलदीप ने बताया कि उसे जानकारी भी नहीं थी कि बैग में सेटेलाइट फोन है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: रायपुर एयरपोर्ट पर एक यात्री से पिस्तौल बरामद, गिरफ्तार
