अभिभावक पर शिक्षिकाओं से अभद्रता का आरोप, एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Indrabhushan Dubey
On

फीस के संबंध में भेजा गया था नोटिस, परिसर में हुआ विवाद

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: जानकीपुरम स्थित एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने अभिभावक पर परिसर में घुसकर अभद्रता करने, धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता शिक्षिका ने जानकीपुरम थाने मंं तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकीपुरम इलाके में निजी स्कूल है। शिक्षिका मधुमिता सिंह ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई की दोपहर ढाई बजे विद्यालय की छुट्टी हो चुकी थी। परिसर में केवल महिला शिक्षिकाएं मौजूद थीं। तभी कक्षा 10 के छात्र तन्मय सिंह के पिता संतोष कुमार सिंह स्कूल पहुंचे। स्कूल में प्रवेश करने के बाद आरोपी ने महिला शिक्षिकाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगे और धमकियां देने लगे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इससे पहले भी आरोपी ने शिक्षिका प्रियंका सिन्हा को गोली मारने की धमकी दी थी।

संतोष सिंह आरोप लगा रहे थे कि उनक बेटे के साथ शिक्षिकाओं ने सही व्यवहार नहीं किया। छात्र की अप्रैल की फीस बकाया थी। सामान्य प्रक्रिया के तहत फीस जमा करने की नोटिस दी गई थी। इसी बात से नाराज होकर अभिभावक ने परिसर में हंगामा किया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार