रायबरेली में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, बोले- 'अभी राम मंदिर नहीं, RSS-भाजपा का कार्यालय है'

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

गो-रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा के दौरान शिवगढ़ में दिया बयान, गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग दोहराई, मतदाताओं से गौ-रक्षा के मुद्दे पर वोट देने की अपील

रायबरेली। रायबरेली जिले के शिवगढ़ में आयोजित गोविष्ठ गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "अभी राम मंदिर नहीं बना है। अभी तो वह आरएसएस और भाजपा का कार्यालय है। कोई किसी के कार्यालय में क्यों जाएगा। जब वह राम मंदिर बन जाएगा, तब वहां दर्शन करने जाएंगे।"

उन्होंने यह टिप्पणी शिवगढ़ नगर पंचायत के भवानीगढ़ गोल चौराहे पर स्वागत समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए की।

MUSKAN DIXIT (5)

गो-रक्षा के लिए निकाली जा रही है धर्मयुद्ध यात्रा

रविवार सुबह लगभग 8 बजे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी गोविष्ठ गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के साथ तिलेण्डा स्थित जिलेदार ग्रीन्स मैरिज लॉन से रवाना हुए। यात्रा तिलेण्डा, रानीखेड़ा और गूढ़ा होते हुए करीब 8:30 बजे शिवगढ़ के भवानीगढ़ गोल चौराहे पर पहुंची।

यहां समाजवादी पार्टी के विधायक श्याम सुंदर भारती, पार्टी कार्यकर्ताओं और गौ-रक्षकों ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

403 विधानसभा क्षेत्रों तक जाएगी यात्रा

शंकराचार्य ने कहा कि यह यात्रा गौ माता के प्राण और प्रतिष्ठा की रक्षा के उद्देश्य से निकाली गई है और उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मतदाताओं से संवाद कर उन्हें गौ-रक्षा के मुद्दे पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

MUSKAN DIXIT (7)

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

अपने संबोधन में उन्होंने गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग दोहराई। उन्होंने उपस्थित लोगों से संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि मतदाता उसी राजनीतिक दल का समर्थन करें जो गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने का वादा करे।

MUSKAN DIXIT (4)

इसके बाद बाराबंकी के लिए रवाना हुई यात्रा

शिवगढ़ में कार्यक्रम के बाद शंकराचार्य की यात्रा बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर सपा विधायक श्याम सुंदर भारती, जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी, बछरावां विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रकाश पटेल, देवतादीन पासवान, ओम प्रकाश रावत, शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः Sitapur Cyber Fraud: नोएडा से उत्तराखंड तक फैला ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क, सीतापुर के खातों में पहुंचा लाखों का पैसा, 6 हिरासत में

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Middle East Tension: अमेरिका का बड़ा सैन्य अभियान, ईरान के करीब 140 ठिकानों पर हवाई हमले; जवाबी कार्रवाई में ईरान ने खाड़ी देशों को बनाया निशाना
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिली रफ्तार, मुरादाबाद से लखनऊ तक लगाए गए हजारों पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Moradabad Maze Park: मुरादाबाद की इस 'भूलभुलैया' का बढ़ा क्रेज, वीकेंड पर उमड़ रही भीड़, 50 रुपये में मिल रहा रोमांचक अनुभव
Honda India Strategy: टू-व्हीलर मार्केट पर होंडा का बड़ा दांव, फेस्टिव सीज़न में उतरेंगे नए धासू मॉडल्स!
Russia Oil Import: जून में भारत ने रूस से खरीदा रिकॉर्ड 4.5 अरब यूरो का कच्चा तेल, चीन के बाद बना दूसरा सबसे बड़ा खरीदार