Moradabad Maze Park: मुरादाबाद की इस 'भूलभुलैया' का बढ़ा क्रेज, वीकेंड पर उमड़ रही भीड़, 50 रुपये में मिल रहा रोमांचक अनुभव

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

कंपनी बाग चिल्ड्रेन पार्क की भूलभुलैया बनी शहर का नया आकर्षण, परिवार और बच्चों के साथ लोग उठा रहे मनोरंजन का आनंद

मुरादाबाद। मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित कंपनी बाग चिल्ड्रेन पार्क में बनी भूलभुलैया (Maze) इन दिनों शहरवासियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। छुट्टियों, सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाश के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंच रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस अनोखे अनुभव का आनंद लेते हुए अपना अवकाश यादगार बना रहे हैं।

शीशों और घुमावदार रास्तों में मिलता है रोमांच

भूलभुलैया के अंदर प्रवेश करते ही शीशों से बनने वाली भ्रमित करने वाली आकृतियां और घुमावदार रास्ते लोगों को रोमांच से भर देते हैं। वहीं शीशों पर बने जंगल और जंगली जानवरों के दृश्य कई लोगों के लिए रोमांचक तो कुछ के लिए हैरान कर देने वाला अनुभव बन जाते हैं।

बच्चों के साथ-साथ युवाओं को भी यह आकर्षण खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है कि मुरादाबाद ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग यहां घूमने के लिए पहुंच रहे हैं।

MUSKAN DIXIT (10)

मंडल की अनोखी मनोरंजन स्थल

स्थानीय लोगों के अनुसार, मुरादाबाद मंडल के अन्य जिलों में इस तरह की भूलभुलैया उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कंपनी बाग का यह आकर्षण पूरे मंडल के लोगों के लिए एक खास मनोरंजन स्थल बन गया है।

वीकेंड और त्योहारों पर बढ़ जाती है भीड़

टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों के अनुसार, यहां आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है ताकि सभी बिना किसी परेशानी के भूलभुलैया का आनंद ले सकें। शनिवार, रविवार, सार्वजनिक अवकाश और त्योहारों के दौरान यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है।

50 रुपये में रोमांच का अनुभव

नगर निगम प्रशासन की ओर से भूलभुलैया में प्रवेश के लिए 50 रुपये का टिकट निर्धारित किया गया है। यह प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8:00 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहता है। कर्मचारियों के अनुसार, यहां रोजाना औसतन 300 से अधिक लोग पहुंचते हैं, जबकि सप्ताहांत में यह संख्या और बढ़ जाती है।

पार्क में बच्चों के लिए भी हैं कई आकर्षण

भूलभुलैया के अलावा कंपनी बाग चिल्ड्रेन पार्क में बच्चों के लिए झूले और कई अन्य खेल उपकरण भी उपलब्ध हैं। यही कारण है कि परिवार यहां रोमांच के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन और सुकून भरे समय का भी आनंद लेते हैं।

यह भी पढ़ेंः Honda India Strategy: टू-व्हीलर मार्केट पर होंडा का बड़ा दांव, फेस्टिव सीज़न में उतरेंगे नए धासू मॉडल्स!

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिली नई उड़ान, ITI से अस्पताल तक चला महावृक्षारोपण, हजारों पौधे लगाकर हरियाली का लिया संकल्प
Kanpur-Lucknow Expressway: कानपुर-लखनऊ की दूरी अब सिर्फ 35 मिनट में! 14 जुलाई से शुरू हो रहा सिक्स-लेन एक्सप्रेसवे, जानें कितना लगेगा टोल
Middle East Tension: अमेरिका का बड़ा सैन्य अभियान, ईरान के करीब 140 ठिकानों पर हवाई हमले; जवाबी कार्रवाई में ईरान ने खाड़ी देशों को बनाया निशाना
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिली रफ्तार, मुरादाबाद से लखनऊ तक लगाए गए हजारों पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Moradabad Maze Park: मुरादाबाद की इस 'भूलभुलैया' का बढ़ा क्रेज, वीकेंड पर उमड़ रही भीड़, 50 रुपये में मिल रहा रोमांचक अनुभव