2027 में बनेगी सपा की सरकार, अखिलेश यादव होंगे मुख्यमंत्री : शिवपाल ने राजभर पर भी साधा निशाना
शिवपाल यादव का दावा- 2027 में सपा बनाएगी सरकार, अखिलेश यादव होंगे मुख्यमंत्री
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
अमृत विचार डेस्क/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
उन्होंने भाजपा सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उनके अनुसार, भाजपा सरकार ने प्रदेश और देश की जनता के लिए कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया है और केवल झूठे दावे किए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे जनता परेशान है और इसका जवाब 2027 के चुनाव में देगी। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि "उनकी बातों का कोई मतलब नहीं है। उन्हें विशेष इलाज की आवश्यकता है।"
