आज का राशिफल। 21 जुलाई, 2022
मेष आज दोस्तों का साथ मिलने से प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। पुराने मतभेदों को दूर करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपके नए मित्र बन सकते हैं। आज आपके सभी काम आसानी से बन जायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी कमजोर पड़ेंगे। वृष आज आपको वित्तीय लेन-देन को लेकर वैसे भी सावधान रहना चाहिए। आज …
मेष
आज दोस्तों का साथ मिलने से प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। पुराने मतभेदों को दूर करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपके नए मित्र बन सकते हैं। आज आपके सभी काम आसानी से बन जायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी कमजोर पड़ेंगे।
वृष
आज आपको वित्तीय लेन-देन को लेकर वैसे भी सावधान रहना चाहिए। आज आपके लिए दिन की शुरुआत थोड़ी उदासी से युक्त हो सकती है। घर में बोरियत का एहसास होगा। जॉब में थोड़ी बहुत परेशानियां रहेंगी लेकिन धीरे-धीरे उन पर नियन्त्रण प्राप्त कर लेंगे।
मिथुन
आज परिवार के लिए अलग से समय निकालेंगे जिससे परिजन आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं और प्रबन्धन को जबरदस्त सफलता मिलती हुई दिख रही है। विवादित मामलों का मध्यस्थता से हल निकल सकता है।
कर्क
आज आय के नये माध्यम ढूंढ सकते हैं। परिवार के लिए अलग से समय निकालेंगे जिससे परिजन आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। बच्चों की किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है।
सिंह
आज अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या
आज अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र बने रहें। लोग आपको फुसलाकर काम निकलवाने का प्रयास करेंगे। बच्चों के जिद्दी रवैये के कारण आप परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में सहयोगी भी पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक थकावट होगी।
तुला
आज अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे जिसका लाभ आपको करियर में अवश्य मिलेगा। कारोबार में उत्पादन और गुणवत्ता में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक
आज समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। नई जॉब मिलने की अच्छी संभावना है। आज आप विवादों से दूर शान्तिपूर्वक अपना काम करने की कोशिश करें। नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाह रहे हैं तो दिन अनुकूल है। बुखार और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
धनु
आज कारोबार की सुस्ती दूर होगी। बुद्धिमान लोगों से सलाह अवश्य लें इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ मैत्री और आपसी सामंजस्य भाव बढ़ेगा। नकारात्मक लोगों से दूर रहें। पिछले दिनों से चला आ रहा तनाव कम होगा।
मकर
आज पति-पत्नी के बीच थोड़ी बहुत नोक-झोंक सम्भव है। अपनी रुचि के अनुसार काम करें तो बेहतर होगा। कारोबार में इच्छित लाभ न मिलने से थोड़े निराश हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। शंकालु स्वभाव के कारण परेशानी होगी।
कुंभ
आज जॉब में काम का दबाव कम होगा। रोमांटिक शाम का भरपूर आनन्द उठायेंगे। बच्चों के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। आपके घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन उसका परिणाम सार्थक रहेगा।
मीन
आज आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। युवा लड़के गलत संगति में फंस सकते हैं। जब भी घर से निकलें तो परिजनों को सूचना अवश्य दे दें। कारोबारियों को कर्ज लेना पड़ सकता है। एलर्जी और खांसी की समस्या होने की आशंका है।
