हरदोई: मकान मालिक के प्यार में पागल युवती ने पति को मारने का बनाया प्लान, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मजदूर पेशा अपनी फैशनपरस्त और खर्चीली पत्नी से हाथ जोड़ कर उससे छुटकारा चाहता है। दरअसल पति व बच्चों के साथ राजस्थान पहुंची पत्नी ने मकान मालिक को अपने प्यार में फांस कर उससे रिश्ता बनाया,बाद पति को रास्ते से हटाने के लिए उसे खाने में ज़हर देते हुए रस्सी से बांध दिया और …

हरदोई। मजदूर पेशा अपनी फैशनपरस्त और खर्चीली पत्नी से हाथ जोड़ कर उससे छुटकारा चाहता है। दरअसल पति व बच्चों के साथ राजस्थान पहुंची पत्नी ने मकान मालिक को अपने प्यार में फांस कर उससे रिश्ता बनाया,बाद पति को रास्ते से हटाने के लिए उसे खाने में ज़हर देते हुए रस्सी से बांध दिया और घर में लूट-पाट कर फरार हो गई।

मामला कोतवाली शहर के बिलग्राम रोड गुरगुज्जा के स्वदेश कुशवाहा पुत्र राजकुमार की ज़िंदगी से जुड़ा हुआ है।स्वदेश का कहना है कि 11 जुलाई 2016 को उसकी शादी पिंकी के साथ हुई थी। स्वदेश मजदूर पेशा, जबकि पिंकी बेहद खर्चीली और फैशनपरस्त,स्वदेश के दो बेटे आर्यन व आदेश है। पत्नी के ऊल-जलूल खर्च से घर में तंगहाली आ गई।

इस पर स्वदेश मज़दूरी करने परिवार के साथ राजस्थान चला गया। वहां चांदना माखर जोधपुर सिटी में जीतू प्रजापति के मकान में किराए पर रहने लगा। इसी बीच पिंकी और जीतू की दोस्ती हुई,दोस्ती जिस्मानी रिश्ते में बदल गई। इसका खुलासा होने पर स्वदेश सभी को वापस यहां ले आया।

बात 8 अगस्त 2021 की है, पिंकी ने यहां पहुंचे अपने प्रेमी के संग स्वदेश को खाने में जहर दे दिया। जब वह बेहोश हो गया। दोनों ने उसे रस्सी से बांधा और घर में रखे ज़ेवर, नगदी व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इसके बाद स्वदेश ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पिंकी व जीतू प्रजापति के खिलाफ कोतवाली शहर में धारा 342/323/504/506/494/380 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

पढ़ें-बहराइच: बांका लेकर पति को मारने दौड़ी पत्नी को जब सास ने रोका तो नाराज बहू ने उठाया यह कदम

संबंधित समाचार