मास्को में भीषण आग, 400 लोगों को सुरक्षित इमारत से निकाला गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मास्को। रूस की राजधानी मास्को में भीषण आग के बाद एक आवासीय इमारत से करीब 400 लोगों को निकाला गया है। रूस के आपात मंत्रालय ने बताया कि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। मंत्रालय के मुताबिक बुधवार देर रात लेनिन्स्की एवेन्यू स्थित घर में आग लग गई। इसके बाद करीब 130 दमकलकर्मी और …

मास्को। रूस की राजधानी मास्को में भीषण आग के बाद एक आवासीय इमारत से करीब 400 लोगों को निकाला गया है। रूस के आपात मंत्रालय ने बताया कि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है।

मंत्रालय के मुताबिक बुधवार देर रात लेनिन्स्की एवेन्यू स्थित घर में आग लग गई। इसके बाद करीब 130 दमकलकर्मी और 38 वाहन मौके पर पहुंचे और आग को काबू में करने की कोशिश में जुट गए। मंत्रालय ने कहा, “बचावककर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण एक व्यक्ति को लिफ्ट से बचा लिया गया है। करीब 400 लोगों को सुरक्षित घर से निकाल लिया गया है।”

पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… सड़कें टूट रहीं, रनवे पिघल रहे…गर्मी से बेहाल यूरोप
ब्रिटेन में गर्मी से हालात इतने बिगड़ गए हैं, जिससे वहां का ट्रांसपोर्ट सिस्टम गड़बड़ा गया है। खबर के मुताबिक, ब्रिटेन में सड़कों पर डामर पिघलने लगा है। लूटन एयरपोर्ट का रनवे भी पिघल गया। वहीं, रेलवे ट्रैक भी बढ़ते तापमान को सह नहीं पा रहे हैं और फैल रहे हैं। इस कारण कई ट्रेनें कैंसिल हो चुकीं हैं। इंग्लैंड में लोगों को ट्रेन से यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : रानिल विक्रमसिंघे ने ली श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की शपथ, नए प्रधानमंत्री की करेंगे नियुक्ति

संबंधित समाचार