महराजगंज: जनसुनवाई में पीड़ित युवक ने लगाई गुहार, कहा- साहब मेरी पत्नी मुझे पीट-पीटकर मार डालेगी, मुझे बचा लो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज। यूपी के महराजगंज जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा हैं। मामले को सुनते ही थाने की पुलिस भी हक्का बक्का रह गई। बता दें कि महराजगंज जिले में जनसुनवाई के दौरान एक शख्स अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचा और जनसुनवाई में अपनी बात रखते हुए युवक ने बताया कि साहब …

महराजगंज। यूपी के महराजगंज जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा हैं। मामले को सुनते ही थाने की पुलिस भी हक्का बक्का रह गई।

बता दें कि महराजगंज जिले में जनसुनवाई के दौरान एक शख्स अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचा और जनसुनवाई में अपनी बात रखते हुए युवक ने बताया कि साहब मेरी पत्नी रोज मुझे गालियां देती है और डंडे से पीटती है। मुझे बचा लो साहब मेरी पत्नी मुझे पीट-पीटकर मार डालेगी। भगवान के लिए मुझे बचा लीजिए। पीड़ित युवक की गुहार सुनकर थाने में मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी हैरान रहे गए।

थाने में चल रहे जनसुनवाई में मामले को लेकर पीड़ित शख्स ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि पत्नी उसकी बात नहीं मानती और आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती है। पिछले काफी दिनों से घर से अलग रहने लगी है। जब मैं किसी बात का विरोध करता हूं तो वो मेरे साथ मारपीट करती है। उसके इस रवैये से मैं काफी परेशान हो चुका हूं। इस समस्या से निपटने में मेरी मदद की जाए और मेरी शिकायत दर्ज की जाएं।

मामले को लेकर महिला का कहना है कि एक दलाल उसके पति को बहकाकर गांव की जमीन को बेचने की साजिश कर रहा है। जब इसे रोकने का प्रयास करती हूं तो वो मुझ पर गुस्सा उतारता है। अब दलाल के साथ मिलकर उसने थाने में मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई है। मामले को लेकर महिला ने बताया की मेरे परिवार को तोड़ने में दलाल का हाथ है।

बता दें कि वहीं पीड़ित की शिकायत पर सिंदुरिया थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने पीड़ित शख्स को कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि पारिवारिक मामले में पति-पत्नी की परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से काउंसलिंग कराई जाएगी।

पढ़ें-अमरोहा : डीएम ने किया संभव पोर्टल का उद्घाटन, हर सोमवार को होगी जनसुनवाई

संबंधित समाचार