चीन में बैंकों के बाहर टैंक तैनात, लोग नहीं निकाल सकते अपने पैसे, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन में बड़ा बैंकिंग संकट खड़ा हो गया है। हालात इतने बदतर हैं कि कई बैंकों ने अपने ग्राहकों के पैसे निकालने पर रोक लगा दी है। इसके बाद हजारों लोग अपने ही अकाउंट से पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे में हजारों लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर …

बीजिंग। चीन में बड़ा बैंकिंग संकट खड़ा हो गया है। हालात इतने बदतर हैं कि कई बैंकों ने अपने ग्राहकों के पैसे निकालने पर रोक लगा दी है। इसके बाद हजारों लोग अपने ही अकाउंट से पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे में हजारों लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर प्रदर्शन हिंसक हो गया है। इसके देखते हुए अब बैंक के आस-पास टैंक तैनात कर दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो हेनान प्रांत का है। यहां कई टैंक कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं।एडमिनिस्ट्रेशन ने लोगों को बैंक के अंदर नहीं जाने देने के लिए टैंक तैनात करने का आदेश दिया है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) ने सड़कों पर टैंक्‍स तैनात कर दिए हैं। इनका मकसद बैंक की सुरक्षा करना बताया जा रहा है। मीडिया के मुताबिक, जैसे ही हेनान प्रांत की तरफ से यह कहा गया कि उनकी ब्रांच में डिपॉजिट ‘इनवेस्‍टमेंट प्रॉडक्‍ट्स’ को निकाला नहीं जा सकता, वैसे ही हलचल मच गई। इस घटना से चार जून 1989 को तियानमेन स्‍क्‍वॉयर पर हुआ वो नरसंहार याद आ गया, जिसमें चीनी सरकार ने सेना को प्रदर्शनकारियों पर टैंक्‍स चढ़ाने के आदेश दे दिए थे। इस घटना ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। वहीं अब चीन में इस घटना से जुड़े शब्‍द तक सेंसर कर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा…इतिहास खुद को दोहराता है। एक अन्य यूज़र ने लिखा, मैं सोच रहा हूं कि क्या होगा अगर टैंक ऑपरेटर भी अपना पैसा ना निकाल पाएं। स्थानीय लोग चीन के बैंक संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि 40 बिलियन युआन यानि करीब ( 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर) चीन के बैंक सिस्टम से गायब हो गए हैं और लोग अपनी बचत निकालने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : रानिल विक्रमसिंघे : मुश्किल वक्त में श्रीलंका के प्रधानमंत्री से राष्ट्रपति तक का तय किया सफर

संबंधित समाचार