डेयरी प्रोडक्टों पर GST बढ़ाने को लेकर अखिलेश ने BJP पर कसा तंज, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में बीते दिनों केंद्र सरकार ने डेयरी प्रोडक्टों पर GST बढ़ाने का फैसला किया था। जिसके बाद सरकार के इस फैसले पर विपक्षी पार्टियों ने सवाल खड़े किए। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार के GST बढ़ाने वाले फैसले पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा- दूध, दही और छाछ पर …

लखनऊ। यूपी में बीते दिनों केंद्र सरकार ने डेयरी प्रोडक्टों पर GST बढ़ाने का फैसला किया था। जिसके बाद सरकार के इस फैसले पर विपक्षी पार्टियों ने सवाल खड़े किए। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार के GST बढ़ाने वाले फैसले पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा- दूध, दही और छाछ पर GST लगाने के फैसले पर एक ट्वीट किया है।

अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा, “जय श्री कृष्णा! जन्माष्टमी के ठीक एक महीने पहले बीजेपी सरकार ने दूध, दही, छाछ पर GST लगाकर जो चोट कृष्ण भक्तों को दी है। उससे आहत होकर हर एक भोला कृष्ण भक्त पूछ रहा है कि क्या अब दूध का जला, छाछ को भी… दूध का दूध… दूधो नहाओ… दही जमना जैसे लोकोक्ति-मुहावरों पर भी GST देना पड़ेगा?”

बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव ट्वीट करके तंज कसते हुए सरकार के फैसले पर निशाना साधा था। अखिलेश ने अपने ट्वीट पर लिखा था, “आज से आटा, दही, पनीर से लेकर ब्लेड, शार्पनर, एलईडी, इलाज, सफर सब पर GST की जो मार आम जनता पर पड़ी है। उससे दुखी होकर GST का एक नया भाव-अर्थ सामने आया है। ‘गयी सारी तनख़्वाह”।

संसद में जीएसटी लगाए जाने और महंगाई को लेकर हंगामा अभी भी जारी है। कुछ विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद में गैस सिलिंडर, दूध, दही, गुड़, आटा और मखाना जैसी आम जरूरत की चीजों पर जीएसटी लगाए जाने के कारण जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया हैं।

पढ़ें-Dairy Products की बढ़ी कीमत तो अखिलेश व जयंत ने कसा तंज, भाजपा सांसद ने भी साधा निशाना

संबंधित समाचार