बहराइच: बैराज में पानी के बीच तैरता दिखा बाघ, ड्रोन से हो रही तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। गिरिजापुरी बैराज में गुरुवार को एक बाघ पानी में तैरता दिखा। तेज धारा के बाद बाघ किधर चला गया। इसका पता नहीं चल सका है। डीएफओ के साथ अन्य वनकर्मी ड्रोन के द्वारा बाघ की तलाश कर रहे हैं। जिले के गिरिजापुरी बैराज में इस समय नेपाल से पानी प्रतिदिन डिस्चार्ज हो रहा है। …

बहराइच। गिरिजापुरी बैराज में गुरुवार को एक बाघ पानी में तैरता दिखा। तेज धारा के बाद बाघ किधर चला गया। इसका पता नहीं चल सका है। डीएफओ के साथ अन्य वनकर्मी ड्रोन के द्वारा बाघ की तलाश कर रहे हैं। जिले के गिरिजापुरी बैराज में इस समय नेपाल से पानी प्रतिदिन डिस्चार्ज हो रहा है। बैराज में काफी मात्रा में पानी भरा हुआ। इसी के निकट से कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग जंगल है। गुरुवार को बैराज में एक बाघ तैरता दिखा। लेकिन पानी अधिक होने और बहाव तेज होने के चलते बाघ को तैरने में दिक्कत होने लगी।

बाघ का सिर भी पानी में कभी कभार धारा में समाहित होते होते बचा। लोगों ने बाघ के तैरने की जानकारी वन विभाग को दी। डीएफओ आकाशदीप वधावन, वन क्षेत्राधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे। डीएफओ ड्रोन कैमरे से बाघ की निगरानी कर रहे हैं। लेकिन समाचार लिखे जाने तक बाघ का पता नहीं चल सका है। ऐसे में कुछ भी हो सकता है। वन विभाग निरंतर नजर बनाए हुए है।

पढ़ें-बहराइच: पहाड़ों पर हो रही बारिश बनी आफत, घरों में भरा पानी

संबंधित समाचार