कानपुर : यूपी के छात्र ने तैयार किया ऐसा ड्रोन, दुश्मन को रडार पर भी नहीं आएगा नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ मूवी में हम सबने ऐसा ड्रोन देखा था जो गरुण के आकार का था। और सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान उसने हमारे जाबांज सिपाहियों कि काफी मदद की थी। इस ड्रोन की कल्पना को यूपी के एक छात्र ने सच कर दिखाया है। कानपुर आईआईटी से इंजीनियरिंग कर रहे …

कानपुर, अमृत विचार। ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ मूवी में हम सबने ऐसा ड्रोन देखा था जो गरुण के आकार का था। और सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान उसने हमारे जाबांज सिपाहियों कि काफी मदद की थी। इस ड्रोन की कल्पना को यूपी के एक छात्र ने सच कर दिखाया है।

कानपुर आईआईटी से इंजीनियरिंग कर रहे छात्र बसंत ने इस ड्रोन को तैयार किया है, जिसमें कई अलग खूबियां हैं। खासकर यह अपने आकार में छोटा होने के कारण दुश्मनों के तकनीकी रडार में नहीं दिखाई देगा। इसके साथ नैनो ड्रोन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। यह दुश्मनों को दिखाई भी नहीं देगा।

कानपुर आईआईटी एयरोस्पेस विभाग के छात्र ने एक नैनो ड्रोन तैयार किया है, जो बेहद छोटा है और गौरैया चिड़िया के बराबर है। इस ड्रोन का वजन मात्र 232 ग्राम है। खासकर इसे रक्षाबलों की टोही क्षमताओं को बढ़ाने की लिए बनाया गया है। इससे भारत के पड़ोसी देश पाक‍िस्‍तान की च‍िंता बढ़ सकती, क्‍योंक‍ि ये ड्रोन चुपके से किसी भी सीमा के अंदर प्रवेश करके दुश्मनों के मंसूबे की जानकारी अपने कैमरे में कैद कर सकता है।

यह भी पढ़ें –बलिया: निपुण भारत अभ‍ियान त्रिस्तरीय टास्क फोर्स करेगी 3.34 लाख बच्चों की निगरानी

संबंधित समाचार