यूपी राजभवन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने की साफ सफाई, श्रमदान कार्यक्रम में दिया योगदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन परिसर में गुरूवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने साफ-सफाई करके श्रमदान कार्यक्रम में योगदान दिया। अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता की देखरेख में आज आयोजित श्रमदान में राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विशेष सचिव राज्यपाल बी.एन. सिंह के नेतृत्व …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन परिसर में गुरूवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने साफ-सफाई करके श्रमदान कार्यक्रम में योगदान दिया। अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता की देखरेख में आज आयोजित श्रमदान में राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

विशेष सचिव राज्यपाल बी.एन. सिंह के नेतृत्व में राजभवन के अन्नपूर्णां हाल के समक्ष, शिव मंदिर, सचिवालय परिसर, अस्पताल, पंचतंत्र वाटिका, चीकू बाग की विशेष साफ-सफाई की गई। महिला कर्मचारी शिव मंदिर परिसर में विशेष रूप से आस्था के साथ सफाई करती दिखीं। अधिकारी स्वयं झाड़ू और फावड़े से कूड़ा निस्तारण, मिट्टी की लेवलिंग करते नजर आए।

गौरतलब है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने सम्बोधनों में अक्सर विश्वविद्यालयों, स्कूलों, कार्यालयों के परिसरों में साफ-सफाई रखने, वहां कार्यरत अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था के प्रति स्वयं सचेत रहने पर जोर देती रही हैं। वे स्वयं भी राजभवन परिसर का निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्था और सौन्दर्यीकरण पर ध्यान देती रही हैं। इसी क्रम में आज राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलजुल कर श्रमदान करके परिसर की स्वच्छता में योगदान दिया।

पढ़ें-कुशीनगर: जिलाधिकारी के नेतृत्व में नाले की सफाई अभियान की हुई शुरुआत, जलजमाव, बाढ़ की समस्या से मिलेगी निजात

संबंधित समाचार