बरेली: समूहों को बैंक अधिकारी समय से दें लाभ- डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास भवन परिसर में बैंकर्स की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने किया। डीएम ने बैंक अधिकारियों को सरकार की ओर से संचालित की जाने वाली योजनाओं का लाभ दिए जाने के लिए निर्देशित किया। कार्यशाला को संबोधित करते …

बरेली, अमृत विचार। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास भवन परिसर में बैंकर्स की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने किया। डीएम ने बैंक अधिकारियों को सरकार की ओर से संचालित की जाने वाली योजनाओं का लाभ दिए जाने के लिए निर्देशित किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि छोटे-छोटे समूह सरकार की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक से लोन लेते हैं। इसमें उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि यहीं छोटे समूह आगे चलकर बड़े पैमाने में व्यापार करते हैं। इसलिए बैंकर्स उन्हें समय से योजना का लाभ देकर आगे बढ़ाने काम करें। एनआईआरडी हैदराबाद से आए नेशनल रिसोर्स पर्सन ओपी खोखग ने बैंक अधिकारियों को बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें गरीब तब के लोग बैंक के माध्यम से लोन लेकर अपना व्यापार शुरू करते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी भी समूहों की महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दें, जिससे वह जल्द से जल्द व्यापार को आगे बढ़ा सके। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैंक स्तर पर समूहों को किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसका खास तौर पर ध्यान दिया जाए। कार्यशाला में परियोजना निदेशक डीआरडीए तेजवंत सिंह के अलावा बैंक के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: जिले में बढ़े कोरोना मरीज, अगर बुखार-खांसी आए तो जरूर कराएं कोविड जांच

 

संबंधित समाचार