बरेली: पैनी नजर संस्था ने प्रशासन को दिया ज्ञापन
बरेली, अमृत विचार। पैनी नजर सामाजिक संस्था की ओर से नवाबगंज प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर अवैध रूप से स्विमिंग पूल संचालकों के विरूद्ध् कार्रवाई की मांग की गई। बीते दिनों नवाबगंज के विचोला किफायतुल्लाह क्षेत्र में स्विमिंग पूल में डूब कर एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। घटना को लेकर पैनी नजर सामाजिक …
बरेली, अमृत विचार। पैनी नजर सामाजिक संस्था की ओर से नवाबगंज प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर अवैध रूप से स्विमिंग पूल संचालकों के विरूद्ध् कार्रवाई की मांग की गई। बीते दिनों नवाबगंज के विचोला किफायतुल्लाह क्षेत्र में स्विमिंग पूल में डूब कर एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। घटना को लेकर पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने कहा इससे पूर्व भी बच्चों के ऐसे पूलों में डूब जाने की घटनाएं हो चुकी हैं।
जिसको लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त कर प्रशासन से मांग की है कि मानकों को पूरा न करने वाले स्विमिंग पूलों को पाटकर खत्म किया जाए या मानक को पूरा कराए जाएं। ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हो। उन्होंने कहा कि बड़े अफसोस की बात है क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को ऐसी घटनाओं से कोई लेना देना नहीं होता है। जिनकी छत्रछाया में ऐसे स्विमिंग पूल चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: रोजगार मेले में चयनित 21 अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
