अमेठी : पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा हुए अधिवक्ता, न्यायिक कार्य से रहे विरत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। भूमि विवाद के एक मामले में पुलिस की कार्य प्रणाली से नाराज अधिवक्ता गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्याय न मिला तो न्यायिक कार्य का वे बहिष्कार करेंगे। स्थानीय बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्र ने एसडीएम प्रीती तिवारी को एक प्रार्थना पत्र देकर …

अमेठी, अमृत विचार। भूमि विवाद के एक मामले में पुलिस की कार्य प्रणाली से नाराज अधिवक्ता गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्याय न मिला तो न्यायिक कार्य का वे बहिष्कार करेंगे।

स्थानीय बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्र ने एसडीएम प्रीती तिवारी को एक प्रार्थना पत्र देकर घर के सामने की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने व पैमाइश की मांग की। उनका कहना था कि सोनिया गुप्ता मकान का निर्माण कर रही हैं। वे अपना निर्माण कार्य बैनामे की भूमि से अधिक पर निर्माण कर रही हैं, जिससे अधिवक्ता की जमीन प्रभावित हो रही है।

शिकायत पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजा। टीम पैमाइश करती कि इससे पहले मोहल्ले के ही नन्हे घोषी अपने परिवारीजनों समेत मौके पर पहुंचे और विवाद करने लगे। अधिवक्ता ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

एसडीएम के निर्देश के बावजूद पुलिस ने न तो पैमाइश करवाई और न ही निर्माण कार्य पर रोक लगाई। निर्माण कार्य देरशाम तक चलता रहा। गुरुवार को अधिवक्ता ने इसकी जानकारी संगठन में दी। अध्यक्ष बार एसोसिएशन राजेन्द्र सिंह ने गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लेते हुए एसडीएम से मुलाक़ात की। कहा कि साथी अधिवक्ता को न्याय न मिला तो बार एसोसिएशन न्यायिक कार्य से विरत रहेगा।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : पुलिस ने सीज किया विकास दुबे का मकान, बिकरू कांड के बाद यहीं ली थी पनाह

संबंधित समाचार