योगी सरकार ने OP राजभर को राष्ट्रपति चुनाव में BJP को सपोर्ट करने का दिया इनाम! मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को वाई श्रेणी की सिक्योरिटी दी है। राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है। राजभर को योगी सरकार ने Y श्रेणी की सुरक्षा दी है। गुरुवार शाम को शासन के निर्देश पर सुरक्षा गाजीपुर पुलिस ने मुहैया करा …

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को वाई श्रेणी की सिक्योरिटी दी है। राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है।

राजभर को योगी सरकार ने Y श्रेणी की सुरक्षा दी है। गुरुवार शाम को शासन के निर्देश पर सुरक्षा गाजीपुर पुलिस ने मुहैया करा दी। सरकार के इस निर्णय से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है।

राष्ट्रपति चुनाव में यूपी में विपक्ष ने क्रॉस वोटिंग की। राजभर ने ऐलान कर दिया था कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर द्रौपदी मुर्मु को वोट देंगे। इसके साथ ही शिवपाल सिंह यादव ने भी द्रौपदी मुर्मु को ही वोट दिया था।

पढ़ें-लखनऊ: 18 आईपीएस अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी… जानें कौन है यह

संबंधित समाचार