सीएम योगी ट्रांसफर विवाद के बाद आज जाएंगे दिल्ली, दोनों डिप्टी सीएम भी होंगे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में ट्रांसफर को लेकर बवाल के बाद अब एक बड़ी खबर आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि सीएम योगी आज शुक्रवार की शाम दिल्ली जाएंगे। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार की देर शाम हो ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही ब्रजेश पाठक भी शुक्रवार को दोपहर …

लखनऊ। यूपी में ट्रांसफर को लेकर बवाल के बाद अब एक बड़ी खबर आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि सीएम योगी आज शुक्रवार की शाम दिल्ली जाएंगे। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार की देर शाम हो ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही ब्रजेश पाठक भी शुक्रवार को दोपहर बाद दिल्ली जाएंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि यह सभी पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेंगे। यूपी में कुछ दिनों पहले हुए विवाद और उसके बाद इस्तीफे की अटलकों के बाद माना जा रहा है कि इस पूरे मामले पर चर्चा होगी।

बता दें कि मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की खबर बुधवार को सामने आई थी। वहीं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के भी नाराज होने की खबरें गुरुवार को चली।

पढ़ें-बरेली: मॉर्निंग वॉक पर गए दो अलग-अलग घटनाओं में युवक व बुजुर्ग महिला की मौत

संबंधित समाचार